इं. दिनेश सिंह
इं. दिनेश सिंह भारतीय जनता पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता हैं। पेशे से अभियंता (इंजीनियर) होने के साथ-साथ वे 363-बैरिया विधानसभा क्षेत्र, बलिया में लगातार जनसंपर्क और सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं।
संगठन में भूमिका
बूथ स्तर तक संगठन को मज़बूत करना, कार्यकर्ताओं का सम्मान और हर गाँव तक पार्टी की नीतियाँ पहुँचाना उनकी प्राथमिकता रही है। सेवा संकल्प अभियान जैसे कार्यक्रमों में उनकी सक्रिय भागीदारी रही है।
प्राथमिकताएँ
- शिक्षा और युवा विकास
- बाढ़ एवं कटान से स्थायी सुरक्षा
- किसानों की आय और सिंचाई
- सड़क, बिजली, पानी और स्वास्थ्य सेवाएँ